14.1 C
Jharkhand
Friday, December 5, 2025

Chandankyari फुटबॉल टूर्नामेंट में हरिहरपुर की जीत, अनुपमा सिंह ने खिलाड़ियों को दिया संदेश

 

चंदनकियारी : प्रखंड के नौडीहा में आज़ाद हिंद क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गुरुवार को जबरदस्त रोमांच के साथ संपन्न हुआ। फाइनल में बंगाल के हरिहरपुर और चंदनकियारी की टीम के बीच कड़ा मुकाबला हुआ।

निर्धारित समय तक मैच बराबरी पर रहने के बाद विजेता का फैसला पेनल्टी शूटआउट से किया गया, जिसमें हरिहरपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।

मुख्य अतिथि कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल सिर्फ जीत और हार नहीं, बल्कि शारीरिक-मानसिक विकास, अनुशासन और सामाजिक एकता का माध्यम है। उन्होंने कहा कि “हारने वाले खिलाड़ी सीखकर आगे बढ़ें और जीतने वाले खिलाड़ी विनम्र रहें। ऐसे आयोजन युवा प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।”

समाजसेवी अब्दुल बारी अंसारी ने बताया कि यह टूर्नामेंट वर्षों से युवाओं के सहयोग से लगातार आयोजित होता आ रहा है और स्थानीय स्तर पर खेल संस्कृति को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहा है।

फाइनल मुकाबले के बाद विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुस्तफा काजी, अब्दुल बारी सिद्दकी, अतिक अंसारी, मो. मिनतुल्लाह, इरफान काजी, मुज्जमिल काजी, सादिक सिद्दीकी, सादिक काजी, मो. सफीउल्लाह काजी, मजहर काजी, हसन, जमशेद, अब्दुल मलिक, शाहिद अंसारी, ऑल ड्राइवर राइट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष इरफान खान, केंद्रीय सदस्य अब्दुल वाहिद, जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार महतो, उमाशंकर, इस्लाम अंसारी, हुसैन अंसारी सहित कई ग्रामीण और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़