14.1 C
Jharkhand
Friday, December 5, 2025

दुमका में दिल दहला देने वाली घटना: पत्नी और दो बच्चों की हत्या, पति ने भी की आत्महत्या — घर से मिले चार शव

 

दुमका:

झारखंड के दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के बरदेही गांव में रविवार सुबह एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति ने पहले पत्नी और दो छोटे बच्चों की गला दबाकर हत्या की, फिर खेत में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतक का पिता सुबह घर में सभी को सोता देख उठाने गया। घर के अंदर 24 वर्षीय पत्नी आरती कुमारी, 4 साल की बेटी रोहि, और 2 साल के बेटे विराज के शव पड़े थे। कुछ देर बाद गांव वालों ने 30 वर्षीय बीरेंद्र मांझी का शव घर से करीब 500 मीटर दूर धान के खेत में नीम के पेड़ से लटका पाया।

पुलिस ने मौके से एक रस्सी का टुकड़ा बरामद किया है और आशंका जताई है कि बीरेंद्र ने ही वारदात को अंजाम दिया। बताया गया कि शनिवार की शाम वह अपनी पत्नी और बच्चों को ससुराल से घर लेकर लौटा था।

घटना के कारणों पर अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। एक साथ चार मौतों से पूरा इलाका सदमे में है।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़