22.4 C
Jharkhand
Friday, December 5, 2025

हिन्दी एक सरल और लोक प्रिय भाषा है : प्राचार्य एसपी चौहान

 

चंद्रपुरा : न्यु बीसीसीएल कालोनी स्थित विद्या सागर हाई स्कूल दुगदा में हिन्दी दिवस का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य एसपी चौहान ने सरस्वती माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वाद – विवाद भाषण कविता पाठ आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य चौहान ने अपने उद्गार प्रकट करते हुए कहा कि भाषा के बिना राष्ट गुंगा होता है। हिंदी हिन्दुस्तान की भाषा है। हिन्दी एक सरल और लोक प्रिय भाषा है। साथ ही कहा कि हिन्दी राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने वाली भाषा है। उप प्राचार्य नीरु चौहान ने हिन्दी दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिन्दी भाषा संस्कृति का दर्पण है। कहा कि हिन्दी भारत वर्ष की आत्मा है। मौके पर शिक्षक बसंत बहादुर, अनील कुमार सिंह, अश्विनी कुमार, पूजा कुमारी, संदीप कुमार पांडेय, राहुल कर्मकार, सुधाकर प्रसाद सिंह, शशिकांत चौहान, रितु साव आदि मौजूद थे।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़