धनबाद:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धनबाद महानगर द्वारा दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज धनबाद विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने रणधीर वर्मा चौक में मिठाई बांट आतिशबाजी , अबीर रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए जश्न मनाया।
वहीं मौके पर मौजूद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड के प्रदेश सह मंत्री अंशु तिवारी ने बताया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष, सचिव तथा संयुक्त सचिव पद ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। जीते हुए सभी प्रत्याशी को ढेरों सारी शुभकामनाएं एवं बधाई । डूसू अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के आर्यन मान ने 16196 मतों के अंतर, सचिव पद पर कुणाल चौधरी ने 7662 मतों के अंतर तथा संयुक्त सचिव पद पर दीपिका झा ने 4445 मतों के अंतर के साथ जीत दर्ज की है। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है, इस जीत ने यह तय कर दिया है कि आज के विद्यार्थी राष्ट्र निर्माण में रचनात्मक भूमिका निभाने वाले विचार के साथ हैं तथा विध्वंसक तथा नकारात्मक विचार की यह बड़ी हार है। विद्यार्थी परिषद दिल्ली विश्वविद्यालय के सभी विद्यार्थियों का धन्यवाद करती है।सभी शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करवाने के लिए सभी मतदानकर्मी विश्वविद्यालय परिवार, पुलिस प्रशासन एवं दिल्ली नगर निगम का धन्यवाद।
विभाग संयोजक श्री सुधांशु गुप्ता ने कहा कि आज का युवा भ्रम और प्रपंच से ऊपर उठकर राष्ट्रहित, छात्रहित और पारदर्शिता की राह चुन रहा है। कांग्रेस और एनएसयूआई ने वर्षों से जिस तरह भ्रष्टाचार, अवसरवाद और कुंठित मानसिकता को संस्थानों पर थोपने का प्रयास किया, उसे विद्यार्थियों ने नकार दिया है। यह जीत उस संकल्प की गूंज है कि अब विश्वविद्यालयों में केवल वही राजनीति स्वीकार्य होगी जो राष्ट्र निर्माण की धारा में विद्यार्थियों को जोड़ती है, न कि तोड़ने का काम करती है।
आकाश कुमार सिंह ने शुभकामनाएं संदेश देते हुए कहा अभाविप की देश के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में जीत लोकतंत्र के प्रति आस्थावान विचार की जीत है।

