22.8 C
Jharkhand
Sunday, December 14, 2025

झारखंड स्थापना दिवस पर चन्दनकियारी में मनरेगा कर्मियों का सम्मान समारोह आयोजित

 

चन्दनकियारी (बोकारो):

झारखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग की ओर से चन्दनकियारी प्रखंड में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) अजय कुमार वर्मा ने मनरेगा कार्यों में पारदर्शिता और सक्रिय भागीदारी की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले रोजगार सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर और मेटों को शॉल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के मुखिया, रोजगार सेवक, मनरेगा मेट, बागवानी सखी और मजदूर बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस मौके पर बीडीओ अजय कुमार वर्मा ने कहा कि मनरेगा योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इसके माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि विभाग ग्रामीण विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़