22.4 C
Jharkhand
Friday, December 5, 2025

पुरुलिया के धनाड़ा मोड़ पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत – एक गंभीर घायल

 

पुरुलिया (पश्चिम बंगाल): धनाड़ा मोड़ के पास शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाईवे पर धनाड़ा मोड़ के नज़दीक एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त मिली। चार युवक सड़क पर घायल अवस्था में पड़े थे, जिन्हें देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने सभी को पुरुलिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने अफसर अंसारी, शेख रमजान और शेख साहिल को मृत घोषित कर दिया। घायल युवक शेख बिलाल का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

मृतकों में अफसर अंसारी और शेख रमजान बेलडी गांव (बरावाजार थाना क्षेत्र) के रहने वाले थे, जबकि शेख साहिल पुरुलिया नगर का निवासी था। घायल बिलाल भी बेलडी गांव का ही रहने वाला है।

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि हादसा किसी अज्ञात वाहन द्वारा मोटरसाइकिल को टक्कर मारने की वजह से हुआ। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा कर लिया है और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

स्थानीय लोगों ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़