22.4 C
Jharkhand
Friday, December 5, 2025

गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

 

धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में बाकसुमा के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। चंदूड़ीह पंचायत बड़ा नवाटांड के रहने वाले साजिद और इरफ़ान फुटबॉल मैच देखने के लिए जंगलपुर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज़ रफ्तार हाइवा/ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि इरफ़ान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साजिद का एक पैर पूरी तरह कुचल गया। ग्रामीणों की मदद से दोनों को तुरंत धनबाद के SNMMCH अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने इरफ़ान को मृत घोषित कर दिया और साजिद का इलाज चल रहा है।

घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों ने मुआवज़े की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जिला परिषद सदस्य सोराब अंसारी, गोविंदपुर CO और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और समझाने का प्रयास किया।

मुआवज़े की मांग पर अधिकारियों ने मौके पर ही ₹50,000 का तात्कालिक मुआवजा दिया और बाकी भुगतान का आश्वासन देकर जाम को समाप्त कराया। इसके बाद आवागमन सामान्य हो गया

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़