धनबाद: रविवार 21 सितम्बर को धनबाद जिला कमेटी झारखंड पान स्वासी तांती कल्याण समिति का एक अहम बैठक जगजीवन नगर बालाजी मंदिर प्रांगण में हुई। जिस बैठक का अध्यक्षता निश्चित कुमार गुप्ता ने किया। इस बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। जिनमें धनबाद जिला कमेटी का चुनाव कराना, झारखंड सरकार से तांति को पान का दर्जा दिलाने , महिला शक्तिकरण , शिक्षा के क्षेत्र में समाज को आगे बढ़ाने,धनबाद जिला कमेटी को ओर मजबूत बनाने पर बल दिया गया।बैठक में प्रदेश महासचिव विजय दास, निर्मल दास, पंकज दास धनबाद जिला सचिव नरेंद्र कुमार भोला पान, दशरथ ताॅती,डी.के.पटवा, आनन्द प्रसाद,जय शंकर प्रसाद, भोला ताॅती , संतोष ताॅती, कृष्ण लाल प्रसाद,गौतम ताॅती सरवन तांती,विनोद चंद्र प्रसाद और स्वजाति बंधुओ मोजुदगी रही।

