15 C
Jharkhand
Saturday, February 14, 2026

9 जनवरी को हेमंत कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर हो सकता है फैसला

ZomboDroid 07012026172307

रांची:

झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक आगामी 9 जनवरी को आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक शाम 4 बजे से प्रोजेक्ट भवन, रांची में शुरू होगी। इसकी जानकारी मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से दी गई है।

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में ऊर्जा, पथ निर्माण, कृषि समेत अन्य महत्वपूर्ण विभागों से जुड़े कई प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। माना जा रहा है कि राज्य हित से जुड़े कुछ अहम फैसलों पर इस बैठक में मुहर लग सकती है।

सरकार की इस कैबिनेट बैठक को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बैठक के फैसलों पर सबकी नजर टिकी हुई है।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़