धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड परिसर भारतीय जनता पार्टी भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बासुदेव कुमार के नेतृत्व में हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन आदिवासी नेता सूर्या हांसदा के कथित फर्जी एनकाउंटर और आदिवासियों की जमीन हड़पने की साजिशों के विरोध में किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने आदिवासियों को न्याय दो! और हेमंत सरकार जवाब दो! जैसे नारे लगाए।
मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य की वर्तमान स्थिति को देखते हुए भाजपा सड़क पर उतरने को मजबूर हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब से यह गठबंधन सरकार सत्ता में आई है, तब से राज्य में लगातार भ्रष्टाचार और अपराध बढ़ रहा है। आदिवासी नेता सूर्या हांसदा के मामले का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हांसदा ने चार बार चुनाव लड़ा था और उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाकर मार दिया गया। उन्होंने कहा कि सूर्या हांसदा का एनकाउंटर इसलिए किया गया क्योंकि वे संथाल परगना में अवैध खनन और पत्थर माफिया के खिलाफ थे। वह अकेले ऐसे नेता थे जो गरीब आदिवासी बच्चों को अपने घर में रखकर पढ़ाते-लिखाते और उनका ख्याल रखते थे।
उन्होंने इस एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग की ताकि सच्चाई सामने आ सके। इसके अलावा, रिम्स 2 के नाम पर किसानों के जमीन को हड़प कर वहां बिल्डिंग बनाएं जा रहे हैं उन्होंने नगड़ी में खेती की जमीन को जबरन हड़पने की सरकार की कोशिशों का भी कड़ा विरोध किया जा रहा है उन्होंने कहा कि जो सरकार “जल, जंगल, जमीन” की बात कहकर सत्ता में आई, वही आज इन पर डाका डाल रही है इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि जब तक इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ नहीं फेंका जाता, तब तक भाजपा चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि आज हमारी बहनें और बेटियां भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने सूर्य हांसदा के एनकाउंटर को न्याय के खिलाफ बताते हुए इसकी सीबीआई जांच की मांग को दोहराया गया। मौके पर उपस्थित जिला परिषद सदस्य जेबा मरांडी जिला किसान मोर्चा ओबीसी मोर्चा सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
।

