डुमरी:कुरमी/कुड़मी को एसटी सूची में शामिल करने की मांग को लेकर 20 सितंबर (शनिवार) को कुरमी/कुड़मी महतो के विभिन्न संगठनों द्वारा बुलाये गए रेल रोको आंदोलन के तहत पारसनाथ रेलवे स्टेशन इसरी में सैकड़ों की संख्या में रेलवे ट्रैक एवं प्लेटफार्म पर जा
बैठे हालांकि पुलिस प्रशासन द्वारा रेलवे स्टेशन जाने वाले सभी मार्गों क बैरिकेटिंग कर बंद कर दिया था। लेकर अन्य कच्चे रास्तों से प्रदर्शनकारी स्टेशन और ट्रैक तक पहुंच गए।रेल रोको आंदोलन को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा रेलवे स्टेशन को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था।प्रभारी एसडीएम संतोष गुप्ता एसडीपीओ सुमित प्रसाद इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद सीओ शशिभूषण वर्मा सीओ ऋषिकेश मरांडी
सहित रेलवे अधिकारी व आरपीएफ स्टेशन में मुस्तैद रहे वहीं डुमरी थाना प्रभारी प्रणीत पटेल निमियाघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार अपने अपने थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर गश्त करते दिखे।आंदोलन में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की उपस्थिति भी रेलवे स्टेशन में रही।विधायक नागेन्द्र महतो एवं विधायक जयराम महतो आजसू केन्द्रीय महासचिव यशोदा देवी,छक्कन महतो सतीश महतो,मोहन महतो बैजनाथ महतो जेएलकेएम प्रखंड अध्यक्ष अमित महतो,मोतीलाल महतो,जितेन्द्र महतो मुखिया जागेश्वर महतो मुखिया प्रतिनिधि संतोष महतो,सुभाष महतो सामाजिक कार्यकर्ता लालेश्वर महतो आदि कई जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।डीसी रामनिवास यादव एसपी डा विमल कुमार भी अनुमंडल कार्यालय में रहकर पल पल की जानकारी लेते रहे हर जगह बैरियर लगा दिया गया था।डुमरी चौक बेरमो मोड़ इसरी पुल रेलवे स्टेशन परिसर रेफरल अस्पताल के समीप बैरिकेटिंग कर दिया गया था।रोड पर यात्री वाहनों का परिचालन सामान्य से कम रहा।क्षेत्र के दुकान प्रतिष्ठान खुले रहे।पारसनाथ रेलवे स्टेशन में कोई ट्रेन खड़ी नहीं थी।सभी को धनबाद,गोमो या अन्य रेलवे स्टेशन में ही रोक दिया गया था।लगभग 2:45 बजे दोपहर सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी को पूर्व विधायक लंबोदर महतो,दुर्योधन महतो आये।समाचार प्रेषण तक आंदोलन जारी था।नेताओं का कहना था कि 75 सालों के संघर्ष का परिणाम आ गया है।

