रांची । पीएम नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन हैं. पूरे.देश में भाजपा कार्यकर्ता बड़े ही उत्साह के साथ पीएम मोदी का जन्मदिन मना रहे हैं. झारखंड में भी भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जोश देखा जा रहा. इसी के तहत पीएम मोदी के जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ता सह शंकरा हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन के संस्थापक शंकर दुबे के द्वारा ब्लाइंड बालिका गर्ल्स स्कूल बडगाई, चेशायर होम दिव्यांग बच्चा,अनाथाश्रम डोरंडा ओवरब्रिज,संत मिख्याल ब्लाइंड स्कूल मे टी शर्ट और खाना,वृद्धाश्रम मे वृद्ध लोगो को शाल और खाना का वितरण कर पीएम नरेन्द मोदी का जन्मदिन मनाया । इस मौके पर शंकर दुबे ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, “हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि भारत के ऐसे सपूत ने इस मातृभूमि में जन्म लिया. उन्होंने भारत को एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है. उन्होंने गरीबों के कल्याण के लिए खुद को समर्पित कर दिया है।

