#पटना :
बिहार में नए कैबिनेट के गठन के बाद राज्य में रोजगार और उद्योग से जुड़े कार्यों में तेजी आने की उम्मीद बढ़ गई है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कैबिनेट घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि नई सरकार विकास से जुड़े सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मांझी ने कहा कि सरकार का मुख्य फोकस राज्य में नए उद्योगों की स्थापना, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, और आर्थिक गतिविधियों का विस्तार रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि कैबिनेट गठन के साथ ही नीतियों के क्रियान्वयन में तेजी आएगी और इसका सीधे तौर पर लाभ आम जनता तक पहुंचेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के समग्र विकास को गति देने के लिए सरकार पूरी गंभीरता के साथ कदम उठा रही है और आने वाले दिनों में इस दिशा में और भी ठोस निर्णय देखने को मिलेंगे।

