15 C
Jharkhand
Saturday, February 14, 2026

नए साल की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल गैस सिलेंडर 110–112 रुपये तक महंगा

 

 

 

web file item 9990 1 1 2026 9 26 9

“नए साल पर महंगाई की मार: कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में रिकॉर्ड बढ़ोतरी”

रांची | 1 जनवरी 2026

नए साल के पहले ही दिन महंगाई ने आम लोगों और कारोबारियों को झटका दिया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 110 से 112 रुपये तक की भारी बढ़ोतरी कर दी है। इस बढ़ोतरी के बाद रांची में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1,844.50 रुपये पहुंच गई है।

महानगरों में यह बढ़ोतरी बीते 28 महीनों की सबसे बड़ी बढ़ोतरी मानी जा रही है। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में सिलेंडर के दाम 111 रुपये बढ़े हैं, जबकि चेन्नई में 110 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

कमर्शियल गैस के दाम बढ़ने से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की लागत बढ़ेगी। इसका सीधा असर खाने-पीने की कीमतों पर पड़ सकता है और आने वाले दिनों में बाहर खाना और महंगा हो सकता है।

घरेलू गैस उपभोक्ताओं को राहत

कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने के बावजूद घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। 14 किलोग्राम घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

घरेलू गैस के दामों में आखिरी बदलाव अप्रैल 2025 में हुआ था।

रांची में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत फिलहाल 910.50 रुपये बनी हुई है।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़