कोडरमा/धनबाद:
अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत कोडरमा रेलवे स्टेशन पर बन रहे नए स्टेशन भवन एवं रेल खंड का निरीक्षण मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण–साउथ) श्री रामाश्रय पांडेय और धनबाद मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र ने किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, स्टेशन परिसर के लेआउट, सर्कुलेशन क्षेत्र तथा प्लेटफ़ॉर्म निर्माण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने कोडरमा–तिलैया के बीच निर्माणाधीन रेल खंड का भी जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति की जानकारी ली और निर्माण एजेंसियों को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए गति बढ़ाने के निर्देश दिए।
रेल प्रशासन का कहना है कि इस परियोजना के पूरा होने से यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं और बेहतर यात्रा अनुभव प्राप्त होगा।

