22.4 C
Jharkhand
Friday, December 5, 2025

धनबाद में जनता दरबार में मिले विभिन्न मामलों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

 

धनबाद, 28 नवंबर 2025: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर प्रभारी जन शिकायत पदाधिकारी नियाज अहमद ने समाहरणालय सभागार में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की शिकायतें सुनीं।

पदाधिकारी ने सभी आवेदनों को प्राप्त कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई और निष्पादन के निर्देश दिए।

जनता दरबार में प्रमुख शिकायतें

जमीन की मापी कराने की मांग

भूमि पर अवैध कब्जे से संबंधित शिकायतें

पंजी-2 में नाम दर्ज कराने से जुड़े आवेदन

भूमि क्रय-विक्रय में धोखाधड़ी के मामले

जलापूर्ति से संबंधित समस्याएं

फर्जी ट्रैक के माध्यम से जमीन बिक्री की शिकायत

संपर्क पथ निर्माण की मांग

जबरन दुकान पर कब्जा

स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़े मुद्दे

आपसी विवाद और अन्य नागरिक समस्याएं

जिला प्रशासन का आश्वासन

जन शिकायत पदाधिकारी ने लोगों को भरोसा दिलाया कि—

“आपकी समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी मामलों का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।”

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़