रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुल्क में 35% की बढ़ोतरी कर दी है। बोर्ड की हाल ही में हुई बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। नई व्यवस्था के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो चुकी है।
मैट्रिक परीक्षा शुल्क (2026 से लागू):
छात्राएं, SC, ST, BC-I, BC-II: 980 रुपये
सामान्य व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 1180 रुपये
प्राइवेट छात्र-छात्राएं: 1180 रुपये
विलंब शुल्क (सभी पर लागू): 500 रुपये अतिरिक्त
इंटरमीडिएट परीक्षा शुल्क (2026 से लागू):
छात्राएं, SC, ST, BC-I, BC-II: 1100 रुपये
सामान्य व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 1400 रुपये
प्राइवेट छात्र-छात्राएं: 1400 रुपये
विलंब शुल्क (सभी पर लागू): 500 रुपये अतिरिक्त
बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि पुन: परीक्षा देने वाले और रिजल्ट सुधार परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के शुल्क में भी इसी अनुपात में बढ़ोतरी की गई है।

