22.4 C
Jharkhand
Friday, December 5, 2025

एटीएस की छापेमारी में भारी मात्रा में कच्चा स्प्रीट बरामद,5 को जेल

 

डुमरी:मद्य निषेध ईकाई पटना एवं रांची एटीएस तथा निमियाघाट पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार की रात छापेमारी कर निमियाघाट थाना क्षेत्र के हेठनगर स्थित एक लाईन होटल में चल रहे कच्चा स्प्रीट के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए 1 हजार 35 जार में रखा हजारों लीटर कच्चा स्प्रीट,एक स्कॉर्पियो और एक कार बरामद किया।टीम ने मौके से इस धंधे में लगे होटल संचालक सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।इस मामले में निमियाघाट पुलिस ने पकड़े गए पांच लोगों सहित बारह नामजद एवं अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए सोमवार को गिरफ्तार किए गए आरोपियों को गिरिडीह जेल भेज दिया।

बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व नालन्दा जिला की बेना पुलिस ने अवैध कच्चा स्प्रीट लदे एक वाहन पकड़ा था।पकड़े गए वाहन चालक ने पूछताछ में पुलिस को उक्त होटल से कच्चा स्प्रीट लाने की जानकारी दी थी।इस सूचना पर मद्य निषेध ईकाई की टीम रांची एटीएस के साथ मौके पर पहुंचकर निमियाघाट पुलिस के सहयोग से होटल में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में कच्चा स्प्रीट सहित पांच गैलन स्प्रीट लदा जेएच 10 ए वाई 2105 नंबर की स्कॉर्पियो, होटल संचालक का जेएच 10 एपी 3398 नंबर की कार बरामद किया।साथ ही मौके से होटल संचालक बेलमा निवासी बब्लू महतो बरही निवासी सुनील कुमार होटल स्टाप नावाडीह निवासी मनोज महतो, मजदूर नवादा के कासीचक निवासी मिथुन पासवान और नालन्दा के पावापुर निवासी योगेंद्र महतो को गिरफ्तार किया।निमियाघाट पुलिस ने इस मामले में पांच गिरफ्तार आरोपियों सहित धंधे के संचालक कुल्टी निवासी खुर्शीद अनवर बिहार निवासी मो बाबर चास निवासी आकाश स्नेही स्कॉर्पियो के मालिक व चालक एवं कार के मालिक व चालक को नामजद आरोपी बनाया है।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़