22.4 C
Jharkhand
Friday, December 5, 2025

झरिया: दिनदहाड़े बाइक सवार तीन अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत — वारदात सीसीटीवी में कैद

 

झरिया। झरिया थाना क्षेत्र स्थित रत्नजी पेट्रोल पंप के पास मंगलवार दोपहर सनसनीखेज घटना हुई, जहाँ बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को नजदीक से गोली मार दी। गोली उसके सिर में लगने के कारण युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधी वारदात को अंजाम देने के बाद तेजी से फरार हो गए। घटनास्थल से पुलिस ने युवक का मोबाइल फोन, एक चप्पल और बुलेट का खोखा बरामद कर जब्त कर लिया है।

सीसीटीवी फुटेज में कैद पूरी घटना

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लिया है। फुटेज में हमलावरों की गतिविधि साफ दिखाई दे रही है, जिसके आधार पर उनकी पहचान कर गिरफ्तारी की कोशिश तेज कर दी गई है।

सिंदरी एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम ने बताया कि मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस टीम हमले के कारणों और आपराधिक कनेक्शन की भी जांच कर रही है।

विधायक और स्थानीय प्रतिनिधियों की मौजूदगी

घटना की जानकारी मिलते ही झरिया विधायक रागिनी सिंह मौके पर पहुंचीं और अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट लेने की बात कही।

भाजपा मीडिया प्रभारी विजय चंद्रवंशी ने पुलिस की तत्परता की सराहना की और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

तीन थानों की संयुक्त पुलिस टीम इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है और जल्द ही अपराधियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़