
झारखंड के खूंटी जिले में आदिवासी समुदाय के प्रमुख पड़हा राजा सोमा मुंडा की गोली मारकर हत्या के बाद पूरे राज्य में आक्रोश का माहौल है। इस घटना के विरोध में आदिवासी संगठनों ने आज झारखंड बंद का आह्वान किया है।
राजधानी रांची समेत कई जिलों में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। रांची में करीब 1200 अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रमुख चौक-चौराहों, संवेदनशील इलाकों, मंदिर-मस्जिद और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही है।
🚍 यातायात पर असर
खूंटी और आसपास के इलाकों में बस सेवा पूरी तरह बंद
हजारीबाग और रामगढ़ रूट पर कुछ बसें सीमित रूप से चल रही हैं
सिमडेगा से रांची जाने वाली बसें नहीं चलीं
कोडरमा और हजारीबाग में बंद का खास असर नहीं, आवागमन सामान्य
🚓 प्रशासन सतर्क
पुलिस और प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। आम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

