13.8 C
Jharkhand
Saturday, February 14, 2026

झारखंड बंद: सोमा मुंडा हत्याकांड के विरोध में आज कई जिलों में स्कूल बंद

Jharkhand Bandh

झारखंड में आदिवासी संगठनों ने पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में शनिवार को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है। शुक्रवार शाम को कई जिलों में मशाल जुलूस निकाले गए और लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील की गई।

बंद के चलते रांची और खूंटी सहित कई इलाकों में आज स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। आदिवासी संगठनों का कहना है कि सोमा मुंडा केवल एक व्यक्ति नहीं थे, बल्कि जमीन, जंगल और जल के रक्षक के रूप में संघर्ष की आवाज थे। उनकी हत्या को एक सुनियोजित साजिश बताया जा रहा है।

पुलिस प्रशासन ने बंद को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन मुख्य साजिशकर्ता और शूटर अब भी फरार बताए जा रहे हैं। पूरे राज्य में पुलिस अलर्ट मोड पर है।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़