24.7 C
Jharkhand
Saturday, November 8, 2025

बिहार चुनाव में झारखंड BJP नेताओं की अहम भूमिका, भागलपुर और कोसी में संभाली कमान

 

बिहार विधानसभा चुनाव में झारखंड भाजपा के नेता पूरी सक्रियता के साथ प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। खास तौर पर भागलपुर और कोसी क्षेत्र में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता चुनावी मैदान में जुटे हैं।

रक्षा राज्यमंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ पिछले पंद्रह दिनों से भागलपुर प्रमंडल के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में लगातार जनसंपर्क और प्रचार कर रहे हैं। वहीं, भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह बूथ स्तर पर निगरानी रखते हुए कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं।

इसी तरह, प्रदीप वर्मा कोसी-पूर्णिया क्षेत्र में चुनावी प्रबंधन और प्रचार की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा एक परिवार की तरह काम करती है, और सभी नेता मिलकर प्रत्याशियों को मजबूत समर्थन दे रहे हैं।

भाजपा नेता अनंत ओझा ने कहा कि झारखंड और बिहार के कार्यकर्ताओं के बीच लंबे समय से बेहतर संबंध हैं, जो इस चुनाव में पार्टी की ताकत को और बढ़ा रहे हैं।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़