11.5 C
Jharkhand
Friday, December 12, 2025

झारखंड की रजत जयंती पर सजे रंग – संस्कृति और उत्सव का संगम

 

धनबाद, झारखंड:

झारखंड राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर धनबाद जिले में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर सिटी सेंटर चौक में विशेष स्ट्रीट डांस कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस आयोजन का उद्देश्य झारखंड की समृद्ध सभ्यता, परंपरा और लोक संस्कृति को आम लोगों तक पहुंचाना था। कार्यक्रम में शहरवासियों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात्राएं पारंपरिक परिधानों में झूमते नजर आए। मंच पर छऊ, झूमर, और सरहुल नृत्य की मनमोहक झलक देखने को मिली, जिसने दर्शकों को झारखंड की लोकधुनों में सराबोर कर दिया।

मौके पर उपस्थित एडीएम सप्लाई ने कहा –

“हम सब झारखंड वासी अपनी रजत जयंती मना रहे हैं। झारखंड एक सांस्कृतिक प्रदेश है, जहां विविधता में एकता देखने को मिलती है। आज का आयोजन इसी एकता और परंपरा का प्रतीक है।”

इस मौके पर आरोही नाट्य मंच धनबाद के कलाकारों ने भी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

जिला प्रशासन के अनुसार, झारखंड की रजत जयंती के उपलक्ष्य में पूरे जिले में कई सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में जिला खेल पदाधिकारी उमेश लहरा, कार्यपालक दंडाधिकारी नारायण राम, कार्यपालक दंडाधिकारी रविन्द्र नाथ ठाकुर समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़