रांची |
रविवार को होने वाले झारखंड स्थापना दिवस और जतरा कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए रांची शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक कई मुख्य मार्गों पर वाहनों के आवागमन को पूरी तरह रोक दिया है।
यातायात पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए शहरवासियों से अपील की है कि लोग जतरा मार्ग पर चार पहिया वाहनों का उपयोग न करें। विशेष परिस्थिति में ही वाहन लेकर निकलें।
किन-किन मार्गों पर पूरी तरह रोक?
रविवार सुबह 6 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक इन मार्गों पर
सभी छोटे-बड़े मालवाहक, ऑटो, ई-रिक्शा और चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे:
डोरंडा
राजेंद्र चौक
सुजाता चौक
रतन पीपी
वूल हाउस
उर्दू लाइब्रेरी
सर्जना चौक
अलबर्ट एक्का चौक
चडरी तालाब
बिरसा मुंडा कारा
जेल चौक
रेडियम चौक
सुभाष चौक
शहीद चौक
न्यूक्लियस मॉल
लालपुर चौक
डिस्टिलरी पुल
तिरिल मोड़
कोकर बाजार
कोकर चौक
भारी वाहनों पर पाबंदी
सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद।
सभी मालवाहक गाड़ियां रिंग रोड होकर ही अपने गंतव्य तक जा सकेंगी।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अन्य मार्गों पर अस्थायी रूप से रूट डायवर्ट भी किया जा सकता है।
नागरिकों से अपील
ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि जनता सहयोग करे, अनावश्यक वाहन लेकर न निकलें और कार्यक्रम स्थल के आसपास पैदल चलना ही बेहतर रहेगा।

