22.4 C
Jharkhand
Friday, December 5, 2025

झारखंड की पहली इलेक्ट्रिक बस धनबाद में चलने को तैयार, कोयला सचिव करेंगे शुभारंभ

 

धनबाद में परिवहन सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। बीसीसीएल की ओर से बेलगड़िया पुनर्वास क्षेत्र के लिए दो आधुनिक इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराई गई हैं। लगभग 2.80 करोड़ रुपये की लागत से खरीदी गई ये बसें धनबाद पहुंच चुकी हैं और जल्द ही रूट पर दौड़ेंगी।

गुरुवार को केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव दत्त इन इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। इस कार्यक्रम में कोल इंडिया के चेयरमैन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। कोयला सचिव दो दिनों तक धनबाद में रहेंगे और झरिया पुनर्वास कार्यों, विस्थापितों की समस्याओं तथा भविष्य की योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

उधर, बेलगड़िया में जेआरडीए कार्यालय शुरू करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। कार्यालय भवन तैयार है और मंजूरी मिलते ही इसका उद्घाटन किया जाएगा। कार्यालय के शुरू होने से पुनर्वास कार्यों में तेजी आएगी और विस्थापित परिवारों की समस्याओं का समाधान तेज़ी से हो सकेगा।

बीसीसीएल द्वारा दी गई ये इलेक्ट्रिक बसें बेलगड़िया और आसपास के पुनर्वास क्षेत्रों के लिए बेहतर और पर्यावरण-हितैषी परिवहन का महत्वपूर्ण साधन साबित होंगी।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़