11.5 C
Jharkhand
Friday, December 12, 2025

झारखंड की रजत जयंती समारोह – 25 वर्षों का जश्न, विकास और उम्मीदों की नई उड़ान

 

धनबाद : झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 25वें वर्ष पर धनबाद के न्यू टाउन हॉल में भव्य रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत जिले के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में उपायुक्त–सह–जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन, टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो, निरसा के विधायक अरूप चटर्जी, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीन लाभुकों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई—

राज किशोर महतो, पुटकी को ₹95,000

ललिता देवी, धनसार को ₹10,09,000

गोबिन्द प्रसाद सिंह चौधरी, तोपचांची को ₹9,50,000

इन राशियों का वितरण प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के अंतर्गत किया गया ताकि लाभुक अपने-अपने क्षेत्र में स्वरोजगार के नए अवसर तैयार कर सकें।

कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र, धनबाद के नोडल पदाधिकारी आदित्य चौधरी एवं EODB प्रबंधक भी मौजूद रहे।

राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम झारखंड की 25 वर्षीय विकास यात्रा, संस्कृति और जनउम्मीदों को समर्पित रहा।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़