15 C
Jharkhand
Saturday, February 14, 2026

मुख्यमंत्री विदेश दौरे पर, गणतंत्र दिवस पर टूटी झारखंड की परंपरा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विदेश दौरे पर, गणतंत्र दिवस पर टूटी झारखंड की परंपरा

दुमका | 26 जनवरी 2026

झारखंड में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण की एक दशकों पुरानी परंपरा इस वर्ष टूट गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विदेश दौरे पर होने के कारण दुमका में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल नहीं हो सके।

अब तक की परंपरा के अनुसार, गणतंत्र दिवस पर राजधानी रांची में राज्यपाल और उपराजधानी दुमका में मुख्यमंत्री ध्वजारोहण करते रहे हैं। लेकिन इस बार मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में दुमका पुलिस लाइन में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली।

समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने संविधान निर्माताओं और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया और कहा कि गणतंत्र दिवस हमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने बताया कि दुमका जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, कृषि और रोजगार के क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। युवाओं के लिए पायलट ट्रेनिंग, महिलाओं के लिए ‘दीदी की दुकान’ और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन जैसी योजनाएं चल रही हैं।

अंत में उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे संविधान के आदर्शों के अनुरूप जिले और राज्य के विकास में भागीदारी निभाएं।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़