15 C
Jharkhand
Saturday, February 14, 2026

Ranchi | निकाय चुनाव को लेकर झामुमो पूरी तरह एक्टिव, सीएम हेमंत सोरेन ने खुद संभाली रणनीति

ZomboDroid 09012026200538

झारखंड में प्रस्तावित निकाय चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुनावी अभियान की कमान स्वयं संभालते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पूरी मजबूती से मैदान में उतरने का संदेश दिया है।

सोमवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची नगर निगम और बुंडू नगर पंचायत के वार्ड अध्यक्षों एवं सचिवों के साथ अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री ने बताया कि निकाय चुनाव की प्रक्रिया फरवरी के अंत तक पूरी होने की संभावना है, ऐसे में सभी को अभी से सक्रिय हो जाना चाहिए।

हेमंत सोरेन ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि पार्टी के लिए यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हर वार्ड, नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्र में केवल एक ही अधिकृत पार्टी प्रत्याशी मैदान में उतरे, ताकि किसी तरह का आंतरिक मतभेद या टकराव न हो।

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से वार्ड और बूथ स्तर पर लगातार संपर्क बनाए रखने, संगठन को मजबूत करने और पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने सरकार द्वारा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर भी जोर दिया।

बैठक में सदस्यता अभियान, संगठन विस्तार और वार्ड कमेटियों की रिपोर्टिंग को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर पार्टी के कई केंद्रीय पदाधिकारी, जिला स्तर के नेता, वार्ड अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित रहे।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़