कतरास : कुड़मी समाज द्वारा आहूत रेल बंदी को लेकर रविवार की रात शक्ति चौक, तेतुलमारी में कुड़मी समाज के विधायकों के खिलाफ पुतला दहन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कुछ कुड़मी विधायक रेल बंदी के दौरान सहयोग नहीं कर रहे हैं और उनकी आवाज नहीं उठा रहे हैं।*
आक्रोशित लोगों ने टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, सिल्ली विधायक अमित महतो, सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो उर्फ बबलू महतो, रामगढ़ विधायक ममता देवी, गोमिया विधायक योगेंद्र महतो, ईचागढ़ विधायक सविता महतो के खिलाफ नारेबाजी की और “कुड़मी एकता जिंदाबाद” तथा “कुड़मी विधायक मुर्दाबाद” के नारे लगाए।

