11.5 C
Jharkhand
Friday, December 12, 2025

कतरास पुलिस ने दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक की, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

 

 

कतरास. दुर्गा पूजा को लेकर कतरास पुलिस ने भंडारीडीह स्थित सामुदायिक भवन में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता बाघमारा एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने किया.जब कि संचालन मो शहाबुद्दीन. बैठक को संबोधित करते हुए एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने सभी मेला आयोजकों से सरकारी गाइडलाइन पालन करते हुए सुरक्षा की दृष्टि कौन से सीसीटीवी कैमरा लगाने, महिलाओं के लिए शौचालय तथा मेडिकल कैंप लगाने की अपील की. सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट, एवं अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की बात कही उन्होंने कहा विधि व्यवस्था बिगड़ने वालों को बक्सा नहीं जाएगा. भीड़ भाड़ वाले इलाकों में चप्पे चप्पे में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. बाघमारा अंचल अधिकारी गिरजानंद किस्कू ने कहा कतरास का इतिहास रहा है सारे पर त्यौहार मिलजुल कर एवं एकजुट होकर टीम भावना से काम करते है इस लिए जिला प्रशासन के आदेशों का निर्वाह करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से पूजा मनाये जिला प्रशासन आपके साथ है.बैठक में कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी पूजा पंडाल के अध्यक्ष – सचिव एवं कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया. शांति समिति के लोगों ने साफ सफाई,बिजली व्यवस्था एवं पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ रखने की बात रखी. धन्यवाद ज्ञापन कतरास थानेदार असित कुमार सिंह ने किया. मौके पर अशोक लाल,एहतराम कुरैशी,मुन्ना सिद्दीकी, कमलेश सिंह, जियाउल हक, जावेद रजा, श्यामाकांत गुप्ता,चुन्ना यादव,प्रदीप पांडे, बबलू बनर्जी, बलबीर सिंह, प्रिंस शर्मा, हरजीत सिंह सलूजा,इम्तियाज खान, आनंदी यादव,जितेश रजवार, शाहिद अंसारी, सुजीत कुमार, दुर्गा पूजा समिति के अभय सिंह, रंजीत रवानी, मुन्ना राम, सरोज विश्वकर्मा, छोटू पासवान, राकेश सिंह, बिल्लू चटर्जी, विजय ठक्कर, सुरेंद्र सिंह, रघु हजारी, पंकज सिन्हा,नगर निगम के प्रदीप कुमार, लाल कमल महतो आदि के अलावे दर्जनों लोग मौजूद थे.

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़