11.5 C
Jharkhand
Friday, December 12, 2025

खान दुर्घटना मृतक के परिवार का आंदोलन जारी, विधायक जयराम महतो ने प्रबंधन से की वार्ता

 

DHANBAD : बीसीसीएल एरिया 04 के ब माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड माइन में हुए हादसे में मृत कर्मी राहुल रवानी के परिजन आज पुनः शव के साथ कंपनी परिसर के सामने धरने पर बैठ गए। परिजनों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई और एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग रखी है। इस धरने के समर्थन में डुमरी विधायक जयराम महतो भी धरनास्थल पर पहुंचे और मध्यस्थता करते हुए कंपनी प्रबंधन से वार्ता की।

विधायक जयराम महतो ने कहा कि राहुल रवानी के परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत नाजुक है, इसलिए कंपनी को मृतक के लिए 20 लाख रुपये की अग्रिम राशि और नियोजन के बदले प्रति माह मिलने वाली राशि का एकमुश्त भुगतान करना चाहिए। हालांकि, इन मांगों पर कंपनी प्रबंधन के साथ सहमति नहीं बन पाई है, जिसके कारण धरना जारी है।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़