धनबाद:रविवार को किसना डायमंण्ड्स एंड गोल्ड ज्वेलरी में प्रेस वार्ता कर बताया कि हम सभी ग्राहकों, समाजसेवियों एवं शहरवासियों को धनबाद के इस एक्सक्लूसिव शोरूम में आमंत्रण है, नए कलेक्शन का आनंद लें और रोमांचक लकी ड्रा में भाग लेकर शानदार उपहार जीतें।बताया की इसका उद्घाटन हरि कृष्णा ग्रुप के फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर घनश्याम ढोलकिया के कर-कमलों द्वारा 22 सितम्बर सोमवार को किया जाएगा।उद्घाटन के अवसर पर विशेष ऑफर्स डायमंड ज्वेलरी पर मेकिंग चार्जेस में 75% तक की छूट, गोल्ड ज्वेलरी पर मेकिंग चार्जेस में 25% तक की छूट है। लकी ड्रा कूपन के बारे में बताया कि ₹25,000 की डायमंड ज्वेलरी की खरीद पर और ₹70,000 की गोल्ड ज्वेलरी की खरीद पर लकी ड्रा कूपन मिलेगा।कल 22 सितम्बर की संध्या 7:00 बजे शोरूम में एक अलग लकी ड्रा निकाला जाएगा, जिसमें किसी एक ग्राहक को स्कूटी कंफर्म पुरस्कार के रूप में दी जाएगी।इसके अलावा कंपनी की ओर से 1 नवम्बर 2025 को भव्य कंपनी मेगा लकी ड्रा आयोजित होगा, जिसमें विजेताओं को 100 फोर-व्हीलर कारें और 1000 स्कूटी पुरस्कार के रूप में दी जाएँगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुरुषोत्तम हेलीवाल,प्रभास हेलीवाल,दिनेश हेलीवाल,सीताराम हेलीवाल,सचिन हेलीवाल,प्रियंका हेलीवाल और कंपनी की ओर से
राजू राय एरिया ऑपरेशन मैनेजर जिग्नेश गौर न्यू स्टोर ओपनिंग मैनेजर मौजूद थे।

