चंद्रपुरा : विनोद बिहारी महतो विचार मंच टी मोड़ दुगदा के तत्वावधान में झारखंड के भीष्म पितामह स्व विनोद बिहारी महतो की 102 वीं जयंती समारोह मंगलवार को टी मोड़ में धूमधाम के साथ मनाई गई। यहां झारखंड क्रांतिकारी मजदूर संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष सह जिप सदस्य अजय कुमार महतो, पार्टी के युवा मोर्चा केन्द्रीय कोषाध्यक्ष कुलदीप कुमार महतो, केन्द्रीय प्रवक्ता टेकलाल महतो, चंद्रपुरा प्रखंड प्रमुख चांदनी परवीन महिला विकास समिति के रुक्मणी देवी समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उनके आदर्श व विचारों पर चलने का संकल्प दुहराया। जेएल केएम के केन्द्रीय युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष कुलदीप कुमार महतो ने कहा कि विनोद बाबू सहज, सरल एवं क्रांतिकारी जननेता थे। झारखंड में उनके विचारों की प्रासंगिकता आज भी मौजूद है। और इसे मिटने नहीं देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने ने कहा कि विनोद बाबू ने अपने जीवन काल में शिक्षा के साथ सामाजिक कुरुतियों को दूर करने में भी अहम भूमिका निभायी थीं। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मंटु महथा, विवेक महतो, राजेंद्र कुमार महतो, महेंद्र कुमार, राजेश महतो, तुलसी महतो, बीणा महतो, शोभा महतो, मालती महतो, लक्ष्मी महतो, सपना महतो समेत दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता थे।

