21.7 C
Jharkhand
Thursday, March 12, 2026

थाने के पास हुई बड़ी वारदात, नकली अफसरों ने ज्वेलरी कारोबारी को बनाया निशाना

 

मुजफ्फरपुर : सूबे में फर्जी पुलिस और विभागीय अफसर बनकर साइबर ठगी के मामले के बीच मुजफ्फरपुर से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है. जहा बदमाशो ने खुद को इनकम टैक्स का अफसर बताते हुए एक ज्वेलरी के घर को निशाना बनाया और फर्जी रेड के नाम पर घर में उपयोग के लिए रखे आभूषण सहित कैश लेकर निकल गया. बदमाशो का दुस्साहस देखिए बगल में थाना होने के बावजूद भी घटना को अंजाम देकर आसानी से भाग निकला. बताया जा रहा है की लगभग पांच से छः की संख्या में पहुंचे बदमाशो ने घटना को अंजाम दिया. हालाकि पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.

 

बता दें की घटना मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र के बेनीबाद बाजार की है, जहा बुधवार की अहले सुबह गौरी साह के मकान में कुछ लोग खुद को इनकम टैक्स ऑफिसर बताते हुए घर में घुस गए. और कागजी जांच पड़ताल के नाम पर कई मिनटों तक सामान को इधर से उधर करता रहा, फिर घर के सदस्यों को एक कमरे में बंधक बनाकर घर में रखे कुछ आभूषण और कैश लेकर भाग निकला. घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमर पड़ी. स्थानीय लोगो में अब दहशत का माहोल देखने को मिल रहा है, क्योंकि घटना थाना से महज कुछ ही दूरी पर घटित हुई है. वहीं परिजनों द्वारा पुलिस को आवेदन दिए जाने की तैयारी की जा रही है. इधर सूचना के बाद बेनीबाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दिया. फर्जी अफसर बनकर कितने लाख का आभूषण और कैश लेकर फरार हुआ इसका अबतक आंकलन किया जा रहा है, इधर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है.

 

वही मामले में बेनीबाद थानाध्यक्ष साकेत सार्दुल ने बताया की घटना की सूचना मिली है, पीड़ित पक्ष द्वारा अबतक आवेदन प्राप्त नहीं है, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है. आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगारा जा रहा है.

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़