झरिया: झरिया विधायक रागिनी सिंह ने भवन निर्माण विभाग, भवन प्रमंडल धनबाद द्वारा झरिया प्रखंड के डिगवाडीह 10 नंबर स्थित राम परीखा राम मध्य विद्यालय के नए भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
इसके अलावा उन्होंने डॉ. अम्बेडकर उद्यान (डिगवाडीह 12 नंबर कांटाघर चौहरमल चौक) के विकास कार्य तथा भागा 16 नंबर ग्राउंड स्थित विद्यालय एवं बाउंड्री निर्माण कार्य का भी नारियल फोड़कर और फीता काटकर शुभारंभ किया।
शिलान्यास समारोह के दौरान विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि शिक्षा आज की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता है, इसलिए विद्यालय भवन निर्माण में किसी भी तरह की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
समारोह में भाजपा नेता अनिल शर्मा, सेलों पासवान, अभिषेक पांडेय, नगीना पासवान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

