11.5 C
Jharkhand
Friday, December 12, 2025

महराजगंज: जंगल से निकला तेंदुआ, बकरी चराने गए 5 ग्रामीणों पर हमला; चार की हालत नाजुक

 

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब जंगल से निकले एक तेंदुए ने ग्राम रिसलपुर भोथहा में बकरी चरा रहे ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इस हमले में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ग्रामीण राहुल साहनी (19) जंगल किनारे बकरियां चरा रहे थे, तभी झाड़ियों से अचानक तेंदुआ निकल आया और पहले बकरी पर फिर राहुल पर हमला कर दिया। राहुल की चीख सुनकर गांव के विकास (30), राजकुमार, राजेश और सलमान खान (19) उसे बचाने दौड़े, लेकिन तेंदुए ने उन पर भी वार कर दिया।

घटना के बाद ग्रामीणों ने शोर मचाकर किसी तरह तेंदुए को भगाया और घायलों को सीएचसी लक्ष्मीपुर पहुंचाया। वहां से चार घायलों को हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार सलमान को हल्की चोटें थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

वन विभाग की टीम सतर्क

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए की तलाश जारी है और ग्रामीणों से अपील की है कि जब तक तेंदुआ पकड़ा न जाए या जंगल में लौट न जाए, तब तक जंगल या उससे लगे क्षेत्रों में न जाएं।

गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से तेंदुए की मौजूदगी के संकेत मिल रहे थे। लोगों ने वन विभाग से सुरक्षा बढ़ाने और गश्त तेज करने की मांग की है।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़