25.7 C
Jharkhand
Sunday, December 14, 2025

साहित्य विमर्श, धनबाद में मुक्तिबोध की 108वीं जयंती पर काव्य गोष्ठी का आयोजन

 

धनबाद। साहित्य विमर्श, धनबाद के संस्थापक अध्यक्ष रामचन्द्र मिश्र की अध्यक्षता में पुष्प पैलेस, धनबाद में क्रांतिकारी कवि गजानन माधव ‘मुक्तिबोध’ की 108वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर एक प्रभावशाली काव्य गोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें शहर और आसपास के कई कवि-कवयित्रियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विकासपथ के संपादक श्यामानन्द लाल त्यागी उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार मनमोहन पाठक, बासुदेव गोस्वामी और सुधा राजस्वी मिश्र ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम का विषय प्रवेश साहित्य विमर्श के सचिव जयंत चक्रपाणि ने कराया, जबकि संचालन मथनचंद्र दसौंधी ने किया।

स्वागत भाषण अवनिकांत झा ने दिया और धन्यवाद ज्ञापन ब्रजकिशोर चौबे द्वारा किया गया।

इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रही सुधा मिश्राजी की अत्यंत प्रभावशाली और हृदयस्पर्शी कविता प्रस्तुति।

उन्होंने अपनी ओजपूर्ण रचनाओं के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए पूरे सभागार को मंत्रमुग्ध कर दिया।

काव्य गोष्ठी में कई कवियों ने अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं, जिनमें प्रमुख रूप से —

शीला पात्रो, विनीता झा, संध्या रानी, नुसरत परवीन, प्रवीण कुमार लाला, कमलदेव मंडल, मृत्युंजय कुमार, विमल शर्मा, रोज़ अमान आदि शामिल रहे।

कार्यक्रम का वातावरण साहित्यिक ऊर्जा, रचनात्मकता और मुक्तिबोध की क्रांतिकारी चिंतनधारा से सराबोर रहा।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़