11.5 C
Jharkhand
Friday, December 12, 2025

नन्हे बच्चों ने किया डांडिया और गरबा, जाना नवरात्रि का महत्व

 

धनबाद: 26 सितम्बर धनबाद शहर के पांडरपाला स्थित कोल सिटी स्कूल में गरबा और डांडिया का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नवरात्रि के अवसर पर माता दुर्गा की आराधना करना और गुजरात की लोक संस्कृति को प्रदर्शित करना था।

छात्रों ने पारंपरिक पोशाक पहनकर गरबा और डांडिया किया, जिससे कार्यक्रम में चार चांद लग गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य शशि पाण्डेय ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए और छात्रों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में निधि कुमारी, अदिति शर्मा, अमृता भारती, कशिश, गूंजा कुमारी,कोमल वर्मा सहित सभी शिक्षकों का सहयोग सराहनीय रहा ।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़