25.7 C
Jharkhand
Sunday, December 14, 2025

कोडरमा घाटी में बड़ा सड़क हादसा: पिकनिक के लिए जा रही छात्राओं से भरी बस खाई में गिरी, कई घायल

 

कोडरमा : झारखंड के कोडरमा से पिकनिक मनाने राजगीर जा रही छात्राओं से भरी बस शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे कोडरमा घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस घाटी में खड़े एक ट्रक से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर खाई की ओर बढ़ गई। बस में कुल 21 छात्राएं सवार थीं।

गनीमत रही कि बस लगभग 50 फीट गहरी खाई में गिरने से ठीक पहले एक पेड़ से टकराकर रुक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके से गुजर रहे वाहन चालकों ने तुरंत सभी छात्राओं को बाहर निकाला और सदर अस्पताल, कोडरमा पहुँचाया।

छात्राओं ने बताया—बस तेज गति में थी

अस्पताल पहुंची छात्राओं ने बताया कि चालक तेज रफ्तार में बस चला रहा था। तेज मोड़ पर खड़े एक ट्रक को टक्कर मारने के बाद बस सीधे खाई की ओर बढ़ गई और पेड़ से टकराकर रुक गई। इस दौरान बस कई फीट नीचे चली गई थी, लेकिन पेड़ ने उनकी जान बचा ली।

अधिकारियों ने लिया स्थिति का जायजा

हादसे की सूचना मिलते ही कोडरमा डीसी ऋुतराज, जिला शिक्षा पदाधिकारी अविनाश राम और अन्य वरीय अधिकारी अस्पताल पहुंचे।

छात्राएं डर के कारण दुर्घटना का वर्णन करते ही रोने लगीं। डीसी ने सभी घायलों का हाल जाना और बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

सिविल सर्जन अनिल कुमार ने बताया कि कुछ छात्राओं के हाथ और पैर में फ्रैक्चर है, लेकिन सभी सुरक्षित हैं और स्थिति नियंत्रण में है।

इधर, दुर्घटनाग्रस्त बस को घाटी से निकालने के लिए कोडरमा पुलिस मौके पर जुटी है।

यह हादसा छात्राओं के लिए भयावह अनुभव साबित हुआ, लेकिन समय पर मिली मदद और पेड़ से लगी टक्कर की वजह से 21 जिंदगियाँ सुरक्षित बच गईं।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़