11.5 C
Jharkhand
Friday, December 12, 2025

Mirzapur Road Accident: भीषण सड़क हादसा, चार की मौत

 

यूपी के मिर्जापुर में शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गई।

प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर कछवा थाना क्षेत्र के कटका के पास खड़े ट्रक में तेज रफ्तार कार जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

मृतकों में पिता-पुत्र शामिल

जानकारी के अनुसार, प्रयागराज के सोराव थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी रामकृष्ण यादव (50) और उनका बेटा अनुराग यादव वाराणसी जा रहे थे। सरदार ढाबा के पास कार अचानक सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रक चालक और खलासी की भी मौत

टक्कर के दौरान सड़क पार कर रहे ट्रक चालक और खलासी भी कार की चपेट में आ गए।

ट्रक चालक की कुछ देर बाद मौत हो गई।

गंभीर रूप से घायल खलासी को भदोही ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।

पुलिस दोनों की पहचान में जुटी हुई है।

पुलिस कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही CO सदर अमर बहादुर और कछवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जाएंगे और मामले की जांच जारी है।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़