11.5 C
Jharkhand
Friday, December 12, 2025

धनबाद में जर्जर सड़कों पर उबाल: विधायक राज सिन्हा का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, 48 घंटे का अल्टीमेटम

 

धनबाद: शहर की जर्जर सड़कों, नालियों के निर्माण, स्ट्रीट लाइट और बुनियादी सुविधाओं की बदहाली को लेकर सोमवार को धनबाद में भारी आक्रोश देखने को मिला। इसी मुद्दे पर झारखंड विधानसभा के सचेतक एवं धनबाद विधायक राज सिन्हा ने नगर निगम मुख्यालय के सामने समर्थकों व आम नागरिकों के साथ अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।

सुबह से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग जुटे और नगर निगम की कार्यशैली के विरोध में जोरदार नारेबाज़ी की।

विधायक राज सिन्हा ने कहा—

“48 घंटे के भीतर सड़क मरम्मत और विकास कार्यों पर ठोस फैसला नहीं लिया गया तो मैं नगर निगम कार्यालय की चौखट पर धरना दूंगा। अगर हालात ऐसे ही रहे तो नगर आयुक्त के चैंबर के बाहर आमरण आंदोलन भी करेंगे।”

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले छह वर्षों से सड़क निर्माण की मांग लगातार उठाई जा रही है, लेकिन हर बार ACB जांच का बहाना देकर फाइलें दबा दी जाती हैं।

किन सड़कों की हालत सबसे ज़्यादा ख़राब?

विधायक ने धनबाद की इन प्रमुख सड़कों पर तत्काल निर्माण की मांग की—

बरटांड़ पंडित क्लीनिक रोड

राजकीय पॉलीटेक्निक–पांडरपाला मार्ग

गांधी नगर रोड

सब्जी बगान रोड

डीएस कॉलोनी रोड

माडा कॉलोनी रोड

विनोद नगर

मनईटांड़

गोल बिल्डिंग–छठ तालाब–भोक्ता मेला मार्ग

पथराकुल्ही रोड

राज सिन्हा ने कहा कि टूटी-फूटी सड़कों ने जनता का जीवन नरक बना दिया है। बरसात में स्थिति और भयानक हो जाती है, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।

भाजपा नेताओं का निगम पर हमला

धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्रवण राय ने कहा कि धनबाद में विकास पूरी तरह रुक गया है और नगर निगम की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिला महामंत्री मानस प्रसून ने कहा कि नगर निगम जनता से टैक्स तो लेता है, मगर सुविधा देने में नाकाम है।

भाजयुमो अध्यक्ष नित्यानंद मंडल ने कहा कि सड़कों की दुर्दशा युवाओं के भविष्य पर प्रश्नचिह्न है और युवा शक्ति अब सड़क पर उतर चुकी है।

नगर निगम अधिकारियों की कोशिशें असफल

संध्या में उप नगर आयुक्त प्रकाश कुमार अधिकारी दल के साथ पहुंचे और धरना समाप्त कराने की कोशिश की, पर विधायक राज सिन्हा ने साफ कहा कि

“जब तक काम शुरू नहीं, धरना जारी रहेगा।”

धरने में पूर्व व वर्तमान जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और शहर के हजारों लोगों ने भाग लिया।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़