11.5 C
Jharkhand
Friday, December 12, 2025

सांसद ढुल्लू महतो ने दी श्रद्धांजलि, सिंदरी में भाजपा नेता लक्की सिंह के घर पहुंचकर जताया दुख

 

धनबाद :

सिंदरी के भाजपा नेता गौरव वक्ष उर्फ़ लक्की सिंह के परिवार में शोक का माहौल है। उनके बड़े पिता ओम प्रकाश सिंह के निधन की जानकारी मिलते ही धनबाद सांसद ढुल्लू महतो सोमवार को उनके आवास पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की।

सांसद ने परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि दुख की घड़ी में धैर्य और एकजुटता ही सबसे बड़ी ताकत होती है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।

जानकारी के अनुसार, ओम प्रकाश सिंह लगभग दस दिन से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और धनबाद के एशियन जालान अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके जाने से पूरे इलाके में शोक व्याप्त है।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़