कतरास: कतरास वासियों के लिए इस बार नवरात्र विशेष रंगों से भरने वाला है। रिवाज श्यामडीह चौक, कतरास में आगामी 25 सितंबर (गुरुवार) शाम 5 बजे से भव्य डांडिया नाइट का आयोजन किया जाएगा।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद ढुलू महतो शिरकत करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में बाघमारा विधायक मौजूद रहेंगे। आयोजकों ने बताया कि यह कतरास की अब तक की सबसे बड़ी डांडिया नाइट होगी, जिसमें स्थानीय कलाकारों और आमजन की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिलेगी। प्रेस वार्ता में जॉन्टी विश्वकर्मा ने बताया कि यह आयोजन दूसरी बार होने जा रहा है, भाग लेने वाले लोगों में कपल 499 फ़ी है वहीं सिंगल भाग लेने वाले को 299 रुपए फ़ी के रूप में लिया जाएगा ,इस कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक चलेगा।
मौके पर सानू कुमार विश्वकर्मा, जोंटी विश्वकर्मा, पंकज महतो, रोहित महतो, अजय महतो, सुमित चंद्रा, सुनील महतो, प्रीतम साव, अजय सिंह. आदि मौजूद थे।

