14.1 C
Jharkhand
Friday, December 5, 2025

नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट व एसबीआई ने लगाया स्वास्थ्य जागरूकता शिविर

 

धनबाद। नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के संयुक्त प्रयास से बुधवार को गोसाईडीह, धनबाद में एक दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का मकसद ग्रामीण और शहरी सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों, युवाओं और महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना तथा उनके बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

शिविर के दौरान फिजियोथेरेपी, ऑक्युपेशनल थेरेपी, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट परामर्श सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क प्रदान की गईं। खासकर गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों को विशेष लाभ मिला, क्योंकि सभी सुविधाएं बिना किसी शुल्क के उपलब्ध कराई गईं।

स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की, जिससे कार्यक्रम सफल रहा। आयोजकों के अनुसार यह संयुक्त पहल समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ऐसे आयोजन न केवल स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि समुदाय में आत्मनिर्भरता की भावना भी मजबूत करते हैं।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़