दिल्ली:
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक और अप्रत्याशित जीत के बाद दिल्ली में बिहार के एनडीए सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की और उनका आभार व्यक्त किया।
लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों ने संयुक्त रूप से कहा कि पीएम मोदी की रणनीतिक दिशा, मजबूत नेतृत्व और जनप्रिय छवि ने इस विजय में अहम योगदान दिया। सांसदों का मानना है कि केंद्र और राज्य स्तर पर एनडीए सरकार की नीतियों और विकास मॉडल ने जनता के बीच सकारात्मक प्रभाव बनाया, जिसके परिणामस्वरूप गठबंधन को बड़ी सफलता मिली।
सांसदों ने इसे बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ बताया और कहा कि यह जीत विकास, विश्वास और स्थिर शासन की जीत है।

