15 C
Jharkhand
Saturday, February 14, 2026

झारखंड में नवजात बच्चा चोरी, 7 घंटे में पुलिस ने किया सुरक्षित बरामद

Hazaribagh Child Kidnapping Case | Jharkhand News Today

हजारीबाग (झारखंड) में एक बार फिर बच्चा चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। लक्ष्मी पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात महिला ने मां की गोद से महज तीन दिन के नवजात शिशु को बहला-फुसलाकर लेकर फरार हो गई। यह घटना सोमवार को उस समय हुई जब पीड़ित महिला अपने बच्चे को डॉक्टर को दिखाने के लिए शहर आई थी।

जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला ने खुद को मददगार बताकर बच्चे को गोद में लिया और भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ सीमावर्ती थाना क्षेत्रों को अलर्ट कर दिया गया।

 7 घंटे में नवजात बरामद

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से महज 7 घंटे के भीतर चौपारण से नवजात शिशु को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। लोहसिंघना थाना के अनुसार यह मामला किसी संगठित गिरोह से नहीं बल्कि एक पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

फिलहाल आरोपी महिला से पूछताछ जारी है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़