15 C
Jharkhand
Saturday, February 14, 2026

पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस अलर्ट — 5 मामले, 100+ लोग क्वारंटाइन

 

पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस (Nipah Virus) के 5 पुष्ट मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। एहतियात के तौर पर 100 से ज्यादा लोगों को क्वारंटाइन किया गया है और संदिग्ध मरीजों की निगरानी तेज कर दी गई है।

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, कुछ स्वास्थ्यकर्मी भी संक्रमितों के संपर्क में आए हैं, जिन्हें एहतियातन अस्पताल में भर्ती कर इलाज और ऑब्ज़र्वेशन में रखा गया है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए टीमें तैयार हैं।

निपाह वायरस एक गंभीर और तेजी से फैलने वाला संक्रमण है, जो संक्रमित व्यक्ति या जानवर के संपर्क से फैल सकता है। इसके लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, सांस लेने में परेशानी और बेहोशी शामिल हैं।

लोगों से अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं, लेकिन स्वच्छता बनाए रखें, भीड़ से बचें और किसी भी लक्षण पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़