15 C
Jharkhand
Saturday, February 14, 2026

Nirsa | NH-19 पर खतरे की घंटी: सड़क किनारे खड़ी दुर्घटनाग्रस्त बस, प्रशासन बेखबर

1768491295481

निरसा (धनबाद) : कोलकाता–दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग NH-19 पर निरसा क्षेत्र में इन दिनों एक बड़ा खतरा बना हुआ है। सड़क किनारे पिछले चार दिनों से एक दुर्घटनाग्रस्त बस लावारिस हालत में खड़ी है, लेकिन अब तक उसे हटाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

यह मार्ग देश के सबसे व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्गों में गिना जाता है, जहां दिन-रात भारी वाहनों की आवाजाही होती रहती है। ऐसे में सड़क किनारे खड़ी यह क्षतिग्रस्त बस किसी भी समय बड़े सड़क हादसे को न्योता दे सकती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गंभीर मामले में प्रशासन, NHAI, NH-19 प्रबंधन और ट्रैफिक पुलिस की चुप्पी समझ से परे है। कोहरे, अंधेरी रात और तेज रफ्तार वाहनों के बीच यह बस खास तौर पर यात्रियों और चालकों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है।

लोगों का सवाल है कि यदि इस बस से कोई बड़ा हादसा हो जाता है, तो इसकी जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा? आम जनता की सुरक्षा से जुड़ा यह मामला अब प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि दुर्घटनाग्रस्त बस को तुरंत हटाया जाए और राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि किसी अनहोनी से पहले हालात काबू में आ सकें।

अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन समय रहते जागता है या फिर किसी बड़े हादसे के बाद ही कार्रवाई होती है।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़