21.7 C
Jharkhand
Thursday, March 12, 2026

Nirsa Polytechnic: नामांकन विवाद में विधायक अरूप चटर्जी ने की तालाबंदी | 2025

Nirsa Polytechnic: छात्रों का नामांकन न होने से नाराज विधायक अरूप चटर्जी ने सोमवार को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज निरसा में ताला जड़ दिया और सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया। इससे नामांकन प्रक्रिया ठप हो गई। नामांकन की अंतिम तिथि होने के बावजूद कई छात्र नामांकन नहीं करा पाए।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि छात्र अरविंद कुमार बिना सीएलसी दिए ही एडमिशन लेने आया था। जब उससे सीएलसी मांगी गई, तो उसने 15 दिन का समय मांगा और कहा कि वह एडमिशन ले लेगा। इस पर प्रबंधन ने कहा कि बिना सीएलसी के हम किसी भी छात्र का एडमिशन नहीं ले सकते। यह नियमों के विरुद्ध होगा।

 

जब विधायक अरूप चटर्जी को अरविंद को दाखिला न मिलने की बात पता चली, तो वे बहुत नाराज़ हुए। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन से अरविंद को तुरंत दाखिला देने और 15 दिनों के भीतर सीएलसी जमा करने को कहा। लेकिन प्रबंधन इसके लिए तैयार नहीं हुआ और बिना सीएलसी के अरविंद को दाखिला देने से साफ़ इनकार कर दिया।

इससे नाराज विधायक चटर्जी कॉलेज पहुँचे और सभी को वहाँ से निकाल दिया और संस्थान में ताला जड़ दिया। इससे अन्य बच्चों का नामांकन भी रुक गया। झारखंड के विभिन्न जिलों से छात्र कॉलेज में दाखिला लेने आए थे। दाखिला लेने आए छात्र इस उम्मीद में संस्थान परिसर में ही रुके हुए हैं कि शायद उन्हें दाखिला मिल जाए।

इस संबंध में जानकारी देते हुए विधायक अरूप चटर्जी ने बताया कि कॉलेज के क्लर्क का व्यवहार ठीक नहीं था। जिसके कारण कॉलेज में तालाबंदी की गई। ऐसे कर्मचारियों को कॉलेज में रहने की कोई आवश्यकता नहीं है।

बाद में डीसी आदित्य रंजन को घटना की जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत विधायक अरूप चटर्जी से इस संबंध में फ़ोन पर बात की। जिसके बाद पॉलिटेक्निक कॉलेज का ताला खोला गया। मंगलवार को डीसी कॉलेज प्रबंधक को धनबाद बुलाकर मामले की जानकारी लेंगे।

 

Also Read: Garbage Problem In Dhanbad: टिपर चालक-हेल्पर हड़ताल से कचरा उठाव बंद

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़