DHANBAD : दुर्गा पूजा की महा अष्टमी के पावन और भक्तिमय अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) धनबाद महानगर के जिलाध्यक्ष नित्यानंद मंडल मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने निरसा पहुंचे। जहां पूजा समिति के सदस्यों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। सर्वप्रथम उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। उन्होंने निरसा के बेलकुपा स्थित श्री श्री दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में मां दुर्गा को नमन कर क्षेत्र की सुख-शांति की कामना की। जिसके बाद पूजा कमेटी के द्वारा नित्यानंद मंडल को सम्मान स्वरूप अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आशीम गोराई, सेवक मंडल, संदीप मंडल, भोला राय, सचिन गोराई, टिंकू महतो, कार्तिक गोराई, सूरकांत मोदी, अभिषेक मोदी, और तापस सिंह सहित कमेटी के कई सदस्य और कार्यकर्ता मौजूद थे।

